NCR संवाद: औद्योगिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली संस्था लघु उद्योग भारती फरीदाबाद ने नगर निगम महापौर प्रवीण जोशी से उनके कार्यालय में एक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पौधा और स्मृति-चिह्न भेंट कर महापौर का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भेंट केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि शहर में फैली गंदगी, औद्योगिक क्षेत्रों की अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण की चुनौतीपूर्ण स्थिति को लेकर बेहद गंभीर चर्चा की गई। संस्था ने इन समस्याओं पर विस्तार से संवाद करते हुए ठोस सुझाव भी प्रस्तुत किए।
लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि हम केवल शिकायत करने नहीं आए, बल्कि समाधान लेकर आए हैं। हमारा उद्देश्य प्रशासन के साथ मिलकर फरीदाबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और उद्योगों के लिए अनुकूल शहर बनाना है। उद्योगों की भूमिका सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं रह सकती, हमें अपने शहर की जिम्मेदारी भी समझनी होगी।
प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, महासचिव अमृतपाल सिंह कोचर, कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत, जिला फरीदाबाद एवं पलवल प्रभारी रविभूषण खत्री, संजय अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके चावला, कार्यकारिणी सदस्य मनोज नासवा, जिला कार्यालय प्रभारी रामकुमार आदि मौजूद रहे।